Labels

Thursday, June 27, 2019

आत्मविश्वास

1)

 हर  वो  अनुभव  जिसमे  आप  भय  का  सामना  करते  हैं,

वो  आपकी  शक्ति, साहस  और  आत्मविश्वास  को  बढ़ता  है.

2)
खुद  पर  भरोसा  रखो !

अपनी  क्षमताओं  पर  विश्वास  करो !

बिना  अपनी  शक्तियों  में  एक  विनम्र 

लेकिन  उचित  आत्मविश्वास 

के  तुम  सफल  या प्रसन्न  नहीं हो  सकते.

3)
बड़े  काम  करने  के  लिए 

आत्मविश्वास  पहली  अनिवार्यता  है.

4)
अत्यधिक आत्मविश्वास   खतरे  को  जन्म  देता  है .

5)
आत्मविश्वास  महत्त्वपूर्ण  है .

कभी -कभी ,

जब  आप  में  विश्वास  ना  भी  हो 

तो  भी   आपको  आत्मविश्वासी  दिखना  चाहिए .


.......................................................................

कृपया मेरे ब्लॉग को लाइक करें शेयर करें और कमेंट करें ।।।।
Please like comment and share my blog...

🅱️bestcichar.com
Drjchoudhary.blogspot.com

मेरे विचार

1)
परेशानी में कोई सलाह मांगे,

तो सलाह के साथ अपना साथ भी देना,

क्योकि सलाह गलत हो सकती है,

साथ नहीं..!!

2)
जितना बडा सपना होगा

उतनी बडी तकलीफें होगी

और जितनी बडी

तकलीफें होगी उतनी

बडी कामयाबी होगी.

3)

हमेशा जिन्दगी में ऐसे लोगों को पसंद करो,

जिनका दिल  चहेरे से ज्यादा खुबसुरत हो।

4)
मैं कभी भी किसी से “नाराज़” नहीं होता…..,,

बस ‘ख़ास’ से ‘आम’ कर देता हूँ..!!

5)
बहुत कुछ सोचना पड़ता है

मुँह खोलने से पहले

क्योंकि

दुनिया अब दिल से नी

दिमाग से रिश्ते निभाती है।


.......................................................................

कृपया मेरे ब्लॉग को लाइक करें शेयर करें और कमेंट करें ।।।।
Please like comment and share my blog...


रिश्ते निभाओ

1)
रिश्ते निभाना हर किसी के बस की बात नहीं,

अपना दिल दुखाना पड़ता है दूसरों की ख़ुशी के लिए.



2)
रिश्ते कांच के होते हैं,

अगर संभाल कर नहीं रखेंगे
  तो टूटेंगे और चुभेंगे भी.



3)
रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं

ये बच्चों से सीखिए,

जो आपस में लड़ने के

थोड़ी देर बाद फिर दोस्त बन जाते हैं.



4)
जिस रिश्ते को आप लम्बे समय तक निभाना चाहते हों,

उस रिश्ते में किसी और को मध्यस्थ न बनाएँ.



5)
जब नाख़ून बढ़ जाते हैं,

तब नाख़ून ही काटे जाते हैं, उंगलियाँ नहीं.

इसलिए अगर रिश्ते में दरार आ जाए

तो दरार को मिटाइए न कि रिश्ते को.




.......................................................................

कृपया मेरे ब्लॉग को लाइक करें शेयर करें और कमेंट करें ।।।।
Please like comment and share my blog...

️Drjchoudhary.blogspot.com

लोग चाहते है की आप बेहतर करे,
लेकिन ये भी तो सत्य है की वो
कभी नहीं चाहते की आप उनसे बेहतर करे !!
-- 

यादें

1)
*चौराहे पर चाय वाले ने हाथ में गिलास थमाते हुए पूछा......*

*"चाय के साथ क्या लोगे साहब"?*

*ज़ुबाँ पे लब्ज आते आते रह गए*

*"पुराने यार मिलेंगे क्या"???*


2)

*जिम्मेदारियां मजबूर कर देती हैं अपना शहर छोड़ने को*

*"वरना कौन अपनी गली मे जीना नहीं चाहता....."*

*_हसरतें आज भी खत लिखती हैं मुझे, पर मैं अब पुराने पते पर नहीं रहता ..._*  ✍

मेरा गांव

   *एक बार गाँव में भी आया करों*

  दौलत की अंधी दौड़ में गांव सुनसान पड़े है .

  नाच नाच कर जो भगवान बैठाए मन्दिर में ,
  वे मन्दिर सुनसान पड़े है.

  पुजारी पगार पर बुलाया जा रहा,
  लोग गांव का घर बेचने की जिद पर अड़े है.

  मत भागो दूर अपने अस्तित्व से,
  गांव के महलों जैसे घर के मालिक,
  शहरों में सिकुड़े पड़े है.

  ओर कहते है कि
  हम तररकी की राह पर खड़े है।।

  माना कि गांव में बरस भर रह नहीं सकते
  पर छुट्टियां तो गांव में मनाया करो,

  गर्मी अच्छी ना लगे तो सर्दी में आया करो
  सर्दी अच्छी ना लगे तो होली पे आया करो

  होली अच्छी ना लगे तो
दीवाली में आया करो

भले तीन छुट्टियां मनाओं शहर में

  पर

*एक बार तो गांव में भी आया करो*