Labels

Saturday, January 25, 2020

कवियो के बोल

नींद भी खुली न थी कि हाय धूप ढल गई

पाँव जब तलक उठे कि ज़िन्दगी फिसल गई

पात-पात झर गए कि शाख़-शाख़ जल गई

चाह तो निकल सकी न पर उमर निकल गई


~ गोपालदास जी "नीरज"

Monday, January 20, 2020

काम कि बाते

दुसरो पर PHD करने से अच्छा है कि 

हम खुद ही पर ग्रेजुएट कर ले ।।।

*****************************************

बोलने से ज्यादा काम करने पर ध्यान दो,

क्योंकि लोग सुनते कम और देखते ज्यादा है,,

*****************************************

जिम्मेदारियाँ वक्त देखकर नहीं आती,

पर कंधे जरुर मजबूत कर जाती है !!

*****************************************


सुना था की खुशियाँ बांटने से बढ़ती है,

पर आजकल देखा है कि खुशियाँ बाँट दो तो
 दुश्मन बढ़ जाते है !!

*****************************************

Sunday, January 12, 2020

बेपरवाह

थक जाओगे परवाह 

करते करते लोगों 

कि बन्दगी मे,, 


एक बार बेपरवाह 

होकर तो देखो 

आराम सा हो जाता है 

जिन्दगी मे !!

Thursday, January 9, 2020

अच्छी बाते

प्रभाव का यकीनन एक दिन अंत होता है,

दुनिया में सिर्फ प्रेम ही अनंत है !!



*******************************************

खुद का मान अगर चाहो तो 
औरों का भी मान रखो,

कहने को गर जीभ मिली है तो 
सुनने को भी कान रखो !!


*******************************************

जिस इन्सान ने बुरे वक्त में आपको साथ दिया हो,

अगर आप उसको धोखा देते है तो 
भगवान आपको कभी माफ़ नहीं करेगा !!

*******************************************

तकलीफ देने वालों को भले ही भूल जाओ,

तकलीफ में साथ देने वालों को 
कभी मत भूलना !!

*******************************************

Wednesday, December 25, 2019

रिश्ते निभाओ

बस एक ही बात सीखी है जिन्दगी में,
अगर अपनों के करीब रहना है तो मौन रहो,

और अगर अपनों को दिल के करीब रखना है 
तो कोई बात दिल पे मत लो !!


*****************************************

खुद से ज्यादा संभाल कर रखता हूँ 
मोबाइल अपना,

क्योंकि सारे रिश्तें अब इसी में कैद है !!


*****************************************

नाराजगी को कुछ देर चुप रहने के बाद 
मिटा लिया करो,

गलती पर बात करने से रिश्तें उलझ जाते है !!