Labels

Tuesday, July 16, 2019

जिंदगी

1)
नाम बड़ा किस काम का जो
काम किसी के ना आए,

सागर से नदियां भली जो
सबकी प्यास बुझाएं !!

2)

जिंदगी की किताब में
धैर्य का कवर होना बहुत ज़रुरी है,

क्योंकि वही हर पन्ने को
बांधकर रखता है !!

3)
खुशी सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए नहीं,

बल्कि अपनी तसल्ली के लिए भी होनी चाहिए !!

4)
जितना मजाक दुनिया उड़ाती है,
उतनी ही तकदीर जगमगाती है,

जब कर्म कनैया का होता है,
तो जिंदगी पल भर में बदल जाती है !!

5)

कैसे कह दूँ कौन गलत था
कैसे कह दूँ कौन सही है,

सोचा समझा सब घूम कर जाना
की "मौन" सही है !!

No comments:

Post a Comment