Labels
- जिंदगी के सुविचार 💭 (101)
- प्रेरणादायक सुविचार 💭 (73)
- आज का सुविचार 💭 (49)
- वक्त ⏳ पर सुविचार 💭 (41)
- सुविचार (32)
- रिश्तौ के सुविचार 💭 (29)
- कङवी बात (25)
- मेहनत पर सुविचार 💭 (24)
- यारी 👬 पर विचार 💭 (18)
- अपनापन के सुविचार 💭 (16)
- माँ बाप सुविचार 💭 (14)
- रिश्तो के सुविचार 💭 (11)
- इन्सान पर विचार 💭 (9)
- कवियों के बोल (9)
- बचपन पर सुविचार 💭 (8)
- लफ़्ज़ पर विचार 💭 (8)
- शुभकामनाएं 💐 (8)
- कहानियाँ (7)
- सुप्रभात सुविचार 💭 (7)
- गांव पर सुविचार 💭 (6)
- मोहब्बत (6)
- हार्दिक शुभकामनाएं 💐 (6)
- Best lines (5)
- शुभ रात्री सुविचार 💭 (5)
- हास्य व्यंग्य😀 (3)
- अनुभव पर सुविचार 💭 (2)
- आत्मसम्मान (2)
- कङवी बातें (2)
- जिंदगी की सुविचार 💭 (2)
- रिश्तों के सुविचार 💭 (2)
- वाणी के सुविचार 💭 (2)
- एटीट्यूड स्टेटस हिंदी में (1)
- कड़वी बात (1)
- कड़वी बातें (1)
- दर्द ए दिल (1)
- दर्दे ए दिल (1)
- दुनियादारी के सुविचार (1)
- प्रेरणादाई सुविचार 💭 (1)
- प्रेरणादायक सुविचार (1)
- मौसम (1)
- मौहबत (1)
- यारी के सुविचार 💭 (1)
- यारी पर सुविचार 💭 (1)
- राजनीतिक विचार 💭 (1)
- वक्त के सुविचार 💭 (1)
- हकीकत (1)
- हकीकत पर सुविचार 💭 (1)
Wednesday, December 25, 2019
रिश्ते निभाओ
Tuesday, December 24, 2019
कवियों के बोल
Tuesday, November 12, 2019
कवियों के बोल
Sunday, November 3, 2019
समझदारी
Tuesday, September 10, 2019
जिंदगी
हमारी जिंदगी का मैं हूँ ना कहने वाला शख्स
ना जाने उस वक्त कहाँ होता है,
जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है !!
******************************************
गरीबी थी जो सबको एक आंचल में सुला देती थी,
अब अमीरी आ गई तो सबको अलग मक़ान चाहिए !!
******************************************
अपने वजूद पर इतना न इतरा ए ज़िन्दगी,
वो तो मौत है जो तुझे मोहलत देती जा रही है !!
******************************************
इंसान ख्वाहिशो से बंधा हुआ एक जिद्दी परिंदा है,
उम्मीदो से ही घायल है और
उम्मीदो पर ही जिन्दा है !!
******************************************
ऐ मौसम तु जितना चाहे बदल ले पर,
इन्साानो जैसे बदलने का हुनर
तुझमे कभी नहीं आयेगा !!
******************************************
Friday, September 6, 2019
सोच
समुद्र के किनारे जब एक लहर आयी तो एक बच्चे का चप्पल ही अपने साथ बहा ले गयीं|
बच्चा रेत पर अंगुली से लिखता है
"समुद्र चोर है"|
उसी समुद्र के एक दूसरे किनारे एक मछुआरा मछली पकड़ रहा होता है!
वह उसी रेत पर लिखता है
"समुद्र मेरा पालनहार है"|
एक युवक समुद्र में डूब कर मर जाता है|
उसकी मां रेत पर लिखती है
"समुद्र हत्यारा है"|
एक दूसरे किनारे एक गरीब बूढ़ा टेढ़ी कमर लिए रेत पर टहल रहा था|
उसे एक बड़े सीप में एक अनमोल मोती मिल गया|
वह रेत पर लिखता है
"समुद्र दानी है"|
अचानक एक बड़ी लहर आती है और
सारे लिखा मिटा कर चली जाती है|
लोग जो भी कहे समुद्र के बारे में
लेकिन विशाल समुद्र अपनी लहरों में मस्त रहता है|
अपने उफान और शांति वह अपने हिसाब से तय करता है|
अगर विशाल समुद्र बनना है तो
किसी के निर्णय पर अपना ध्यान ना दें|
जो करना है
अपने हिसाब से और विवेक से करें|
जो गुजर गया उसकी चिंता में ना रहे|
हार जीत, खोना पाना, सुख-दुख,
इन सबके चलते मन विचलित ना करें!
अगर जिंदगी सुख शांति से ही भरी होती तो आदमी जन्म लेते समय रोता नहीं|
जन्म के समय रोना और मरकर रुलाना इसी के बीच के संघर्ष भरे समय को जिंदगी कहते हैं|
Sunday, August 25, 2019
कवियों के बोल
मत डर जो अंधेरी रात है
होने वाली अब प्रभात है
ये अंत नहीं है जीवन का
हर सुबह नयी शुरूआत है ।
है अंधकार अब लुप्त हुआ
हर ओर प्रकाश अब होना है
उठ कर बढ़ना है आगे हमें
देर तलक ना सोना है ।।
तेज चमकना है हमको
नयी सुबह है नया है मौका
आगे बढ़ने के अब जज्बात है ।।
******************************************
Wednesday, August 21, 2019
जिंदगी
जिंदगी तेरी भी अजीब परिभाषा है,
सँवर गई तो जन्नत नहीं तो
सिर्फ तमाशा है !!
*****************************************
जिंदगी मे बस एक बात याद रखना,
कोई भी बात याद कर-करके
परेशान न होना !!
*****************************************
जिंदगी समझ नहीं आई तो मेले में अकेला,
और समझ आ गई तो अकेले में भी मेला !!
*****************************************
जीवन में खुशियों की कमी नहीं है दोस्तो,
बस खुशियों को मनाने का
अंदाज़ होना चाहिए !!
*****************************************
असली हमसफ़र वो नहीं होता
जो खुशियाँ बाटे,
बल्कि वो है जो हर दर्द में
हमारे साथ हो !!
*****************************************
Tuesday, August 20, 2019
हकिकत
अलमारी और मन को वक्त वक्त पे
साफ़ करना जरुरी है,
अलमारी में सामान और
मन में गलतफहमियाँ भर जाती है !!
******************************************
भीड़ में सब लोग अच्छे नहीं होते,
और अच्छे लोगों की भीड़ नहीं होती !!
******************************************
कोशिश करना कभी ना छोड़े,
गुच्छे की आखरी चाबी भी
ताला खोल सकती है !!
******************************************
जो लोग अच्छाई की चाह रखते है,
उनके पास खुद को अच्छा साबित
करने का वक्त नहीं होता !!
******************************************
मेरी झोली में कुछ दोस्त और कुछ रिश्तें है,
शुक्र ए मेरे मालिक उनमें कुछ फरिश्तें है !!
****************************************
Sunday, August 18, 2019
दर्द ए दिल
मुझे बहुत प्यारी है
तुम्हारी दी हुई हर एक निशानी,
चाहे वो दिल का दर्द हो या
आँखों का पानी !!
******************************************
घर बना कर मेरे दिल में वो चली गई है,
ना खुद रहती है और ना
किसी और को बसने देती है !!
******************************************
एक तुम हो जो रोज संवरते हो
किसी और के नाम से,
एक हम है जो रोज बिखर जाते है
तुम्हारे नाम से !!
******************************************
यू तो बरबाद होने के रास्ते और भी थे,
ना जाने मुझे मोहब्बत का ही ख्याल क्यों आया !!
******************************************
मैंने ज़िन्दगी से कुछ नहीं माँगा
तेरे सिवा,
और ज़िन्दगी ने मुझे सब कुछ दिया
तेरे सिवा !!
******************************************
Saturday, August 17, 2019
जिंदगी
ज़िंदगी देती नहीं सबको सुनहरे मौके,
तुझको अंगूठी मिली है तो नगीना बन जा !!
******************************************
ज्यादा शब्द नहीं मेरे पास जिंदगी को लुभाने के लिए,
हम तो जी रहे है बस जिंदगी को आजमाने के लिए !!
******************************************
मेहनत करते थकता नहीं मजदूर का बदन,
और वो अमीर नोट भी गिनते है तो मशीन लगाकर !!
******************************************
होने दो मेरी जिंदगी का भी तमाशा,
मैंने भी बहुत तालिया बजायी थी
सर्कस में शेर के नाचने पर !!
****************************************
फैसले से पहेले कैसे मान लूं हार क्योंकी,
वक्त अभी जीता नहीं और मैं अभी हारा नहीं !!
Saturday, August 10, 2019
कवियो के बोल
ले गया दिल में दबा कर राज कोई,
पानियों पर लिख गया आवाज़ कोई ।
बांध कर मेरे परों में मुश्किलें,
हौसलों को दे गया परवाज़ कोई ।
नाम से जिसके मेरी पहचान है,
मुझमें उस जैसा भी हो अंदाज़ कोई ।
जिसका तारा था वहां के सो गई
अब नहीं करता मुझपे नाज कोई ।
रोज उसको खुद के अंदर खोजना
रोजाना दिल से आवाज कोई ।
~आलोक श्रीवास्तव
Sunday, August 4, 2019
यारी
हमने नसीब से ज्यादा अपने दोस्तों पर भरोसा रखा,
क्यूंकि नसीब तो कई बार बदला है
पर हमारे दोस्त नहीं बदले !!
*****************************************
जो आपको सही रास्ता ना दिखाए,
वो दोस्ती दुश्मनी से भी ज्यादा
खतरनाक होती है !!
*****************************************
कमजोर है वो शख्स जो दोस्त न बना सके,
उससे भी कमजोर है वो शख्स
जो बने हुए दोस्त को गँवा दे !!
*****************************************
वक्त और हालात के साथ
शौक तो बदल जाते है,
लेकिन रिश्तें और दोस्त
बदलना मुश्किल होता है !!
*****************************************
अगर तुम्हारे पास एक भी सच्चा दोस्त नहीं,
तो यकीन मानिये तुमसे
गरीब दुनिया में कोई नहीं !!
*****************************************
Friday, August 2, 2019
किसान हूं मैं
इज्जत जमीन की करना जानता हूँ,
पेट दुनिया का पालता हूं,,
कैसे करूं सुहागन जानता हूं,
बस यही आस में पलता हूँ,,
कैसे किस से जूझना जानता हूं,
अंकुर को बेटे सा पालता हूं,,
कितनी मेहनत जरूरी में ही जानता हूं,
बस यही विश्वास मन में पालता हूं,,
संत से परशुराम बनना भी जानता हूं,
मैं हथियारों का शौक भी पालता हूँ,,
बुरा होता है फल इसका जानता हूँ,
शौक मगरूर पेड़ों से नहीं मैं पालता हूं,,
सबको है मिल जाना इसी मिट्टी में जानता हूं,
दुखों के तूफान बस दिल में पालता हूं,,
Wednesday, July 31, 2019
सत्य
जिनके पास सिर्फ सिक्के थे
वो मज़े से भीगते रहे बारिश में ....
जिनके जेब में नोट थे वो छत तलाशते रहे .
*******************************************
कामयाब लोग " अपने फेसले " से
दुनिया बदल देते हे !!
और
नाकामयाब लोग दुनिया के डर से
"अपने फेसले " बदल लेते हे !!"
*******************************************
क्या किस्मत पाई है रोटीयो ने भी निवाला बनकर,
रहिसो ने आधी फेंक दी,
गरीब ने आधी में जिंदगी गुज़ार दी!!
*******************************************
बुराई इसलिये नही बढती की
बुरे लोग बढ गये है ,
बुराई इसलिये बढती है कि
बुराई को सहन करने वाले
लोग बढ गये हैं !
*******************************************
कर्मो से ही पहचान होती है इंसानों की..
अच्छे कपड़े तो बेजान
पुतलो को भी पहनाये जाते है..।।
Friday, July 26, 2019
जीवन का संघर्ष
एक बार एक आदमी को अपने बगीचे में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा ।।।
अब हर रोज़ वो आदमी उसे देखने लगा,
और एक दिन उसने notice किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है.
उस दिन वो वहीँ बैठ गया और घंटो उसे देखता रहा.
उसने देखा की तितली उस खोल से बाहर निकलने की बहुत कोशिश कर रही है ,
पर बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी वो उस छेद से नहीं निकल पायी ,
और फिर वो बिलकुल शांत हो गयी मानो उसने हार मान ली हो ।।।
इसलिए उस आदमी ने निश्चय किया कि वो उस तितली की मदद करेगा।।।
उसने एक कैंची उठायी और कोकून के द्वार को इतना बड़ा कर दिया की वो तितली आसानी से बाहर निकल सके,,
और यही हुआ
तितली बिना किसी और संघर्ष के आसानी से बाहर निकल आई,
पर उसका शरीर सूजा हुआ था,
और पंख सूखे हुए थे.
वो आदमी तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक़्त अपने पंख फैला कर उड़ने लगेगी,
पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
इसके उलट बेचारी तितली कभी उड़ ही नहीं पाई और उसे अपनी बाकी की ज़िन्दगी इधर-उधर घिसटते हुए बीतानी पड़ी.
वो आदमी अपनी दया और जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाया की दरअसल कोकून से निकलने की प्रक्रिया को प्रकृति ने इतना कठिन इसलिए बनाया है
ताकि ऐसा करने से तितली के शरीर में मौजूद तरल उसके पंखों में पहुच सके और वो छेद से बाहर निकलते ही उड़ सके,,
वास्तव में कभी-कभी हमारे जीवन में संघर्ष ही वो चीज होती
जिसकी हमें सचमुच आवश्यकता होती है.
यदि हम बिना किसी संघर्ष के सब कुछ पाने लगे तो हम भी एक अपंग के सामान हो जायेंगे.
बिना परिश्रम और संघर्ष के हम कभी उतने मजबूत नहीं बन सकते जितना हमारी क्षमता है.
इसलिए जीवन में आने वाले कठिन पलों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिये
वो आपको कुछ ऐसा सीखा जायंगे जो आपकी ज़िन्दगी की उड़ान को सम्भव बना पायेंगे ।।।
🙏💐💐सुप्रभात💐💐🙏
Thursday, July 25, 2019
जिन्दगी
अभी सूरज नहीं डूबा जरा सी तो शाम होने दो,
मैं खुद लौट जाऊंगा मुझे नाकाम तो होने दो,,
मुझे बदनाम करने का बहाना ढूंढ़ता है जमाना,
मैं खुद हो जाऊंगा बदनाम पहले मेरा नाम तो होने दो।
*****************************************
उलझी शाम को पाने की ज़िद न करो,
जो ना हो अपना उसे अपनाने की ज़िद न करो,,
इस समंदर में तूफ़ान बहुत आते है,
इसके साहिल पर घर बनाने की ज़िद न करो,,
*****************************************
ज़िंदगी में जो हम चाहते हैं
वो आसानी से नहीं मिलता,
लेकिन ज़िंदगी का एक सच यह भी है
कि जो हम चाहते वो आसान नहीं होता।
*****************************************
ख़बर नहीं थी किसी को कहाँ कहाँ कोई है,
हर इक तरफ़ से सदा आ रही थी याँ कोई है,,
यहीं कहीं पे कोई शहर बस रहा था अभी,
तलाश कीजिये उसका अगर निशाँ कोई है,,
Wednesday, July 24, 2019
दुनियादारी
अंधेरा भी बुरा मानने लगा है अब तो चिराग जलाने से,
क्यूँ अपने पथ पर ही चलना बंद कर दूं डर के जमाने से,,
****************('~')***********************
सच्चाई भी गले तक आकर रुकने लगी है अब तो,
शायद हमें भी दुनियादारी की समझ होने लगी है ,,
****************('~')***********************
घमंड को जिसको अपनी ताकत है,
उससे जरा इतना सा पूछो कि
खुद की अर्थी उठा सकता है क्या ?
***************('~')***********************
भरोसा
लफ्ज़ छोटा सा है लेकिन,
साबित करने मे पुरी जिन्दगी कम पङ जाती है...
**************('~')***********************
हकिकत
किसीकी सलाह से रास्ते जरूर मिलते है,
पर मंजिल तो खुद की मेहनत से ही मिलती है !!
****************************************
जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक्त होता है,
क्योंकि जो वक्त सिखाता है
वो कोई नहीं सिखा पाता !!
***************************************
इंसान के पास जब बहुत
रूपया हो जाता है,
तब इंसान बहुरूपिया हो जाता है !!
***************************************
कुछ लोगों की वास्तविकता का अंदाजा
लगाना बहोत कठिन है,
ये तो समय है जो एसे लोगों के नकाब
समय पर उतार देता है !!
***************************************
इस दुनिया में सच्चे इंसान को,
झूठे इंसान से ज्यादा
सफाई पेश करनी पड़ती है !!
Sunday, July 21, 2019
मुसाफिर
मुसाफिर कल भी था,
मुसाफिर आज भी हूँ;
कल अपनों की तलाश में था,
आज अपनी तलाश में हूँ।
न जाने कौन सी शोहरत
पर आदमी को नाज है,
जबकि आखरी सफर के लिए भी
आदमी औरों का मोहताज है
सुविचार
जब चलना है तुझको तेरे पैरों पर
तो क्यों करता है भरोसा गैरों पर
******************************************
सही इंसान को तभी पहचान पाएगा,
जब तू करके भरोसा झूठों पर ठोकर खाएगा,
******************************************
क्यों पड़ती ईतनी जरूरत संघर्ष करने की,
हकीकत होती "हम तुम्हारे साथ हैं" मे साथ निभाने की,
******************************************
अगर हो सामना मुसीबत से तो डरते क्यों हो,
तरकीब निकालो जीने की बेवजह मरते क्यों हो,
******************************************
रख हौसला हर हाल में ऊंचा उठने की
फैशन बन गई है नहीं है जमाने में आदत टांग खींचने की
वक्त
मैं मानता हूं कि
बुरा वक्त बताकर नहीं आता
पर जब वह जाता है
तो बहुत कुछ सिखाकर और समझाकर जाता है
******************************************
छाता लगाने का मतलब ये नहीं की बच गए पानी से,
याद रखो की डुबाने वाला पानी
सिर से नहीं
पैर कि आता है !!
******************************************
हर किसी में अच्छाई के साथ साथ बुराई भी होती हैं
जैसे,
पत्थर में एक ही कमी है की वो कभी पिघलता नहीं है,
लेकिन उसकी खूबी है की वो कभी बदलता भी नहीं है !!
******************************************
सत्य वचन
जीवन में खुश रहने की दो ही शक्तियां है
पहली सहनशक्ति
दूसरी समझ शक्ती
******************************************
सुविचार
1)
जहाँ भी आपको लगे की आपकी जरुरत नहीं है,
वहाँ ख़ामोशी से खुद को अलग कर लेना चाहिए !!
2)
पकाई जाती है रोटी जो मेहनत की कमाई से,
हो जाए गर बासी तो भी लिज्जत कम नहीं होती !!
3)
मेरे कुछ पुराने कपड़ो में,
मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लगा
वो बच्चा ग़रीब का !!
4)
जो बेवजह दूसरों का दिल तोडा करते है,
उसे भी कभी सच्चा प्यार नसीब नहीं होता !!
5)
कुछ नहीं मिलता दुनिया में मेहनत के बगैर,
मेरा अपना साया भी धूप में आने से मिला !!
Saturday, July 20, 2019
माँ
1)
रेंगता लुढकता तेरी उंगली के सहारे न जाने कब मैं खड़ा हो गया,
यह वक्त इतना क्यों तेज चलता है मां जो मैं इतना जल्दी बड़ा हो गया।।
2)
समझ जाते हैं भगवान भी तेरी इशारे को
थोड़ा इस जिंदगी को भी समझा देना मां,
थक गया हूं मैं जिंदगी की इस भागदौड़ से
थोड़ा आराम चाहता गोद में सुला ले ना मां।।
3)
नहीं मिटा पाया मैं भूख खाकर खाना महंगे होटलों से,
कैसे मिटा देती थी आप मां अपने आटे भरे हाथों के 1-2 निवाले से।।
4)
महंगे खानों ने तो सिर्फ जुबान हवस मिटाई है,
भूख तो मां तेरे चुल्हे की रोटी ने मिठाई है ।।
5)
कैसे हो सकता कद तेरा ऊँचा किसी भी माँ से ए खुदा,
तू सिर्फ आदमी बनाता है, इन्सान तो वही बनाती है ना ।।
Thursday, July 18, 2019
रिश्ते निभाओ....,
1)
दूरियों का गम नहीं अगर फांसले दिल में न हो,
नजदीकियां बेकार है अगर दिल में जगह न हो !!
2)
टूट जाते है बिखर जाते है,
कांच के घर में मुकद्दर अपने,
अजनबी तो सदा प्यार से मिलते है,
भूल जाते है तो अक्सर अपने !!
3)
अगर दो लोगो में कभी
लड़ाई ना हो तो समझ लेना,
रिश्ता दिल से नहीं
दिमाग से निभाया जा रहा है !!
4)
जब इन्सान कामयाबी के शिखर पर होता है,
तो वो अक्सर अपनों को भूल जाता है,
और जब वह बरबादी की कगार पर होता है,
तो अक्सर अपने उसे भुला देते है !!
5)
मैं दुनिया से लड़ सकता हूँ लेकिन अपनों से नहीं,
क्यूंकि अपनों के साथ मुझे
जितना नहीं बल्कि जीना है !!
सुविचार
1)
जुगनुओं (युवाओ) अब तो तुम्हें ही नये चांद उगाने पङेंगे ।
इससे पहले के अंधेरों की हुकुमत आ जाये !!
2)
क्यों बदनाम करते हो सरहदों को बटवारे लिए के लिए,
गौर से देखो यहां तो लोग एक घर में भी अलग-अलग रहते हैं
3)
पसंद है मुझे लापरवाही
क्योंकि अगर मैंने की परवाह किसी की
तो लूट लेंगे वहु लोग मुझे...
4)
नहीं आएगा उठाने कोई जो तुम गिर गए,
जमाना बैठा है गिराने को जरा उड़ के तो देख !!
5)
ये सच है की किस्मत के फैंसले बदलते नहीं,
लेकिन सही फैंसले किस्मत जरुर बदल देते है !!
कवियों के बोल
हर एक चेहरे को ज़ख़्मों का आईना न कहो|
ये ज़िन्दगी तो है रहमत इसे सज़ा न कहो|
न जाने कौन सी मज़बूरीओं का क़ैदी हो,
वो साथ छोड़ गया है तो बेवफ़ा न कहो|
~ डॉ.राहत इन्दौरी साहब
******************************************
जब जब लगा हमें कि खुशी अब सँवर गयी,
हमसे छुड़ा के हाथ न जाने किधर गयी।
तुम मिल गए हो तब से हमें लग रहा है यूँ,
बिखरी थी जितनी ज़िन्दगी उतनी निखर गयी।
~ डॉ विष्णु सक्सेना साहब
Wednesday, July 17, 2019
एक पिता
फिर पुराने नीम के नीचे खडा हूँ
फिर पिता की याद आई है मुझे
नीम सी यादें ह्रदय में चुप समेटे
चारपाई डाल आँगन बीच लेटे
सोचते हैं हित सदा उनके घरों का
दूर है जो एक बेटी चार बेटे
फिर कोई हाथ रख कांधे पर
कहीं यह पूछता है-
"क्यों अकेला हूं भरी इस भीड़ में"
मैं रो पड़ा हूं,
फिर पिता की याद आई है मुझे
फिर पुराने नीम के नीचे खडा हूँ
******************************************
तारीख दर तारीख वो खर्च होता रहा।
इंच दर इंच वो घर को संजोता रहा।।
गवांकर अपने जीने का हर मकसद।
हर पल वो हम में भविष्य बोता रहा।।
मैं देख रहा हुं पिता को बूढ़ा होते हुए।
सिफर ताऊम्र खुद में उन्हें ढ़ोता रहा।।
मां कि सिख
तुम तो भाभी को उनकी मर्जी से जिंदगी जीने देती हो पर मेरे को ऐसा कुछ करने से रोका जा रहा है,
जो काम तेरी भाभी करती है तू भी वही सारे काम करती है,
तो अपने काम को बोझ समझकर करती है और वह है उसको जिम्मेदारी समझकर करती है!
ऐसा कुछ नहीं है मां मैं भी खुश होकर ही काम करती हूं
वैसे है कहां भाभी !
तू एक काम कर आज यहीं रुक और सिर्फ देख वह कैसे काम करती है उससे कुछ भी मत बोलना.
मैं तो बहुत अच्छी हूं इसके लिए भाभी ने प्यार से बात की,
मां आप फिर से भाभी की साइड ले रहे हो!
यह भी बनाओ यह भी बनाओ और यह भी।
सॉरी मां मैंने कभी ऐसा नहीं किया।
और साथ में बैठकर हंसी खुशी बातें करते है ।
अभी मैं सोने जाता हूं
सुबह मिलते हैं
और कभी तूने अपनी सास का ख्याल रखा है
नहीं मां मे ही गलत थी
अब तू ही बता मैं तेरी भाभी को किसी भी चीज के लिए कैसे मना कर सकती हूं जब वह मेरे और मेरे परिवार के लिए इतना कुछ करती है।
आज मुझसे इक वादा कर कभी भी अपने ससुराल की शिकायत अपने मायके लेकर नहीं आएगी।।।











