1)
कुछ रिश्तो में इन्सान अच्छा लगता है,
और कुछ इन्सानो से रिश्ता अच्छा लगता है !!
2)
गहरी बाते समझने के लिए गहरा होना जरुरी है,
और गहरा वही हो सकता है जिसने गहरी चोटें खायी हो !!
3)
जिसकी कोई गारंटी नहीं उसका नाम है जिन्दगी,
जिसकी गारंटी है उसका नाम है मौत !!
4)
मुकद्दर की लिखावट का एक ऐसा भी कायदा हो,
देर से किस्मत खुलने वालों का दुगुना फायदा हो !!
5)
एक बचपन का जमाना था जिसमे खुशियों का खजाना था,
चाहत चांद पाने की थी पर दिल तितली का दीवाना था !!
No comments:
Post a Comment