1)
रिश्ते निभाना हर किसी के बस की बात नहीं,
अपना दिल दुखाना पड़ता है दूसरों की ख़ुशी के लिए.
2)
रिश्ते कांच के होते हैं,
अगर संभाल कर नहीं रखेंगे
तो टूटेंगे और चुभेंगे भी.
3)
रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं
ये बच्चों से सीखिए,
जो आपस में लड़ने के थोड़ी देर बाद
फिर दोस्त बन जाते हैं.
4)
जिस रिश्ते को आप लम्बे समय
तक निभाना चाहते हों,
उस रिश्ते में किसी और
को मध्यस्थ न बनाएँ
5)
अगर आपके रिश्ते में पूरी तरह से विश्वास,
इमानदारी और समझदारी है
तो जीवन में आपको वचन, कसम, नियम
और शर्तों की कभी जरुरत नहीं पड़ेगी.
No comments:
Post a Comment