Labels

Sunday, March 29, 2020

तु नाराज तो है भगवान






तू नाराज तो है अपने इंसान से भगवान..

नहीं तो मंदिरों के दरवाजे बंद ना करता.. 

सज़ा दे रहा है कुदरत से खिलवाड़ की.. 

नहीं तो गुरुद्वारों से लंगर कभी ना उठता.. 

आज उन बारिश की बूंदों से संदेश मिला.. 

रोता तो तू भी है जब इंसान आंसू बहाता.. 

माफ़ करदे अपने बच्चों के हर गुनाह.. 
सब कहते हैं, तेरी मर्ज़ी के बिना तो

 पत्ता भी नहीं हिलता!!! 🍁👏🍁

मै ड्यूटी पर हुं ना,,,




कट रही है ज़िन्दगी, 
जैसे जी रहे वनवास में 
हम तो नर्सिंगकर्मी है, 
ड्यूटी करना हर हाल में। 

हम तडपते हैं ड्यूटी पर, 
परिवार चितिंत है गांव में,
जिंदगी मानो ठहर सी गई है, 
बेडी जकडी पाँव में। 

सब विभागो में छुट्टी हो गई, 
हॉस्पिटल ने पकडी रफ्तार, 
ताना मारकर लोग कहे, 
बैठा कर पैसा देती है सरकार। 

कमरो में राशन नही,
फिर भी ड्यूटी जाते है, 
सारी दुकाने बन्द हो जाती, 
जब हम वापस आते हैं। 

माँ बाप सिसककर पूछ रहे,
बेटा तुम कैसे खाते हो, 
जब पूरा देश बन्द है तो, 
तुम ड्यूटी क्यो जाते हो। 

यहाँ सब कुछ मिल रहा, 
झूठ बोलकर माँ को समझाते है, 
देश के लिये समर्पित जीवन, 
इसलिए ड्यूटी जाते हैं। 

हम तो नर्सिंगकर्मी हैं साहब, 
केवल अपनी ड्यूटी निभाते हैं

कोराना



बेवजह घर से निकलने की ज़रूरत क्या है |
मौत से आंख मिलाने की ज़रूरत क्या है |

सबको मालूम है बाहर की हवा है क़ातिल |
यूँ ही क़ातिल से उलझने की ज़रूरत क्या है ||

ज़िन्दगी एक नियामत है, इसे सम्हाल के रख |
श्मशानों को सजाने की ज़रूरत क्या है ||

दिल बहलने के लिए घर मे वजह हैँ काफ़ी |
यूँ ही गलियों मे भटकने की ज़रूरत क्या है ||

Friday, March 6, 2020

आप खुद

थोड़ा सा छुप छुप कर
अपने लिए भी जी लिया करो, 


कोई नही कहेगा कि
थक गए ही आराम कर लो,, 


*****************************************


अगर आप हार नही मानते है, 

तो आपकी यही जिद 

आपको एक दिन सफल बना के रहेगी,, 


*****************************************


खुद के ऊपर विश्वास रखो साहब, 

फिर देखना एक दिन ऐसा आएगा कि 

घड़ी दुसरो की होगी और समय आपका,, 


*****************************************


खुद के सपनो के पीछे इतना भागो कि 

एक दिन तुम्हे पाना लोगो के लिए
सपना बन जाये,, 


*****************************************


यह इस दुनिया का उसूल सा बन गया है कि

कुछ लोग आपसे सीखकर 

आप ही को सिखाने लगते है..


*****************************************


कृपया मेरे ब्लॉग को लाइक करें शेयर करें और सुझाव   कमेंट करें ।।।।
Please like comment and share my blog...

If you have any suggestions then plz suggest me...

🅱️ www.bestvichar.com


Thursday, March 5, 2020

"करोना" प्रकृति की शक्ति का अंश मात्र

एक करोना वायरस के आगे 150 करोड़ की आबादी वाला चीन अपने ही घर में बंदी बन गया है,

सारे रास्ते वीरान हो गए हैं,चीन के राष्ट्रपति तक भूमिगत हो गए हैं।

एक सूक्ष्म सा जंतु और दुनियाँ को आँखे दिखाने वाला चीन एकदम शांत,भयभीत।

केवल चीन ही क्यों?

सारे विश्व को एक पल में शांत करने की ताकत प्रकृति में है!

हम जातपात,धर्म भेद,वर्ण भेद,प्रांत वाद के अहंकार से भरे हुए हैं।

यह गर्व 
यह घमंड 
करोना ने मात्र एक झटके में उतार दिया,
बिना किसी भी प्रकार का भेद रखे सारे चीन को बंदिस्त करके रख दिया है,

नौबत यहां तक आ गई है कि
चीन का राष्ट्रपति भूमिगत रहते हुए ही अपने ही बीस हजार लोगों को मौत के घाट उतार देने की भाषा बोलने लगा।

इस संसार का कोई भी जीव इस प्रकृति के आगे बेबस है,
लाचार है

प्रकृति ने शायद
यही संदेश दिया है;
प्यार से रहो,जियो और जीने दो!

अन्यथा सुनामी है,
करोना है,
रीना है,
टीना है;

लेकिन इसके बावजूद अगर,
जीना है तो प्यार से

इंसान को कभी भी अपने वक़्त पर घमंड नहीं करना चाहिए,

क्योंकि वक़्त तो उन नोटों का भी नहीं हुआ,
जो कभी पूरा बाजार खरीदने की ताकत रखते थे!
   

ज़िन्दगी है साहब,
छोड़कर चली जाएगी;
मेज़ पर होगी तस्वीर,
कुर्सी खाली रह जाएगी।


फिर भी यह एक कङवा सच है कि 

कोरोना के 29 मरीज 
और 
पूरा भारत मास्क लगा के घूमेगा , 

प्रतिदिन 13 हजार मरते हैं 

सडक हादसे मे लेकिन हेल्मेट 
कोई नही लगायेगा

फैशन की बात है....


.......................................................................

कृपया मेरे ब्लॉग को लाइक करें शेयर करें और सुझाव   कमेंट करें ।।।।
Please like comment and share my blog...

If you have any suggestions then plz suggest me...

🅱️ www.bestvichar.com