Labels

Monday, November 29, 2021

आज का सुविचार 💭

मनचाहा बोलने के लिए 

अनचाहा सुनने की 

ताकत अवश्य होनी चाहिए..!!


Wednesday, November 24, 2021

आज का सुविचार 💭

गलती नीम की नहीं कि 
वो कड़वा है, 

खुदगर्जी जीभ की है कि 
उसे अक्सर मीठा पसंद है।।। 


Monday, November 22, 2021

आजकल के रिश्ते 🤝

बात सह गए तो 
समझो रिश्ते रह गए 

बात कह गए तो 
समझो रिश्ते ढह गए।।। 


आज का सुविचार 💭

भले ही आईने की कीमत 
हीरे से कम है, 

लेकिन हीरा पहनने के बाद भी 
ढूंढते सब आईना ही है..


सुख दुख की बातें

एक दिन अचानक एक मोड पर सुख और दुख की मुलाकात हो गई 

😣 दुख ने सुख से कहा,
तुम बहुत भाग्यशाली हो, 
जो लोग तुम्हें पाने की कोशिश में लगे रहते हैं...

😇 सुख ने मुस्कुराते हुए कहा 
भाग्यवान मैं नहीं, तुम हो...!

😣 दुख ने हैरानी से पूछा
वो कैसे? 

😇 सुख ने बडी ईमानदारी से जवाब दिया 
वो ऐसे कि तुम्हे पाकर लोग - अपनों को याद करते हैं, 
लेकिन मुझे पाकर सब अपनो को भूल जाते हैं...!!