Labels

Monday, December 29, 2025

बाप की चप्पल

दर पर पड़ी 
बाप की चप्पल,

यह भी एक अलग ही 
गुरुर है,,

स्वार्थ

स्वार्थ 
आज लोग मौत पर 
भी इसलिए जाते हैं,

कि लोग कल उनकी 
मौत पर भी आयें,,


Sunday, December 28, 2025

मुझे भी बुरा लगा

जब मेरी बारी आयेगी
तब मैं उन सब को 
बताऊंगा कि,

कब, कहां और 
कितना बुरा लगा था,,

Saturday, December 27, 2025

चाय की दुकान

कमाना शुरू किया 
तब पता चला,

लड़के देर तक
चाय की दुकानों 
पर क्यों बैठते हैं,,


Friday, December 26, 2025

सबकुछ

हमने तो आपको 
अपना सबकुछ माना,

पर अफसोस सबको 
सबकुछ कहां मिलता है,,