Labels

Monday, November 22, 2021

आजकल के रिश्ते 🤝

बात सह गए तो 
समझो रिश्ते रह गए 

बात कह गए तो 
समझो रिश्ते ढह गए।।। 


आज का सुविचार 💭

भले ही आईने की कीमत 
हीरे से कम है, 

लेकिन हीरा पहनने के बाद भी 
ढूंढते सब आईना ही है..


सुख दुख की बातें

एक दिन अचानक एक मोड पर सुख और दुख की मुलाकात हो गई 

😣 दुख ने सुख से कहा,
तुम बहुत भाग्यशाली हो, 
जो लोग तुम्हें पाने की कोशिश में लगे रहते हैं...

😇 सुख ने मुस्कुराते हुए कहा 
भाग्यवान मैं नहीं, तुम हो...!

😣 दुख ने हैरानी से पूछा
वो कैसे? 

😇 सुख ने बडी ईमानदारी से जवाब दिया 
वो ऐसे कि तुम्हे पाकर लोग - अपनों को याद करते हैं, 
लेकिन मुझे पाकर सब अपनो को भूल जाते हैं...!!

Sunday, November 21, 2021

सम्मान या हैसियत

जिसको लोग सम्मान 
कहते हैं ना 

उसका असली अर्थ 
हैसियत होता है !!


Saturday, November 20, 2021

आज का सुविचार 💭

ज्यादा सोचना बंद कीजिए। 

और 
उस दुनिया से बाहर आये 
जो हकीकत में है ही नही !!!