Labels

Friday, August 14, 2020

मोहब्बत 💕

मुझे कहाँ से आएगा 
लोगों का दिल जितना,

मैं तो अपना भी 
हार बैठा हूँ तेरे आगे !!।

💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓

कोई जंजीर नहीं फिर भी 
कैद हूँ तुझ में,

नहीं मालुम था की तुझे ऐसा 
हुनर भी आता है !!

💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓

हर नज़र से उम्मीद मत 
कर ऐ दिल, 

प्यार से देखना किसी की 
आदत भी होती है !!

💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓

उम्र गुज़र गई पर कोई 
तुम सा नहीं मिला,

लोग यूँ ही कहते है की खोजने से 
खुदा भी मिलता है !!

💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓

बड़ा गजब किरदार है 
मोहब्बत का,

अधूरी हो सकती है मगर 
ख़तम नहीं !!

💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓

Thursday, August 13, 2020

सुविचार

अभिमन्यु की एक बात 
बड़ी शिक्षा देती है मित्रों कि, 

हिम्मत से हारना, 
पर हिम्मत मत हारना...🙏 


सुविचार

आपकी सब मुश्किलों के 
जवाब आपके पास है,

बस खुद से सही सवाल 
करने की जरूरत है...Dj 

दुनिया

बहुत ग़जब का नज़ारा है 
इस अजीब सी दुनिया का, 

लोग सबकुछ बटोरने में लगे हैं 
खाली हाथ जाने के लिये...Dj 


Wednesday, August 12, 2020

जिंदगी का संघर्ष

एक बार एक आदमी को अपने बगीचे में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा ।।।

अब हर रोज़ वो आदमी उसे देखने लगा, 

और एक दिन उसने notice किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है. 

उस दिन वो वहीँ बैठ गया और घंटो उसे देखता रहा.

उसने देखा की तितली उस खोल से बाहर निकलने की बहुत कोशिश कर रही है ,

पर बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी वो उस छेद से नहीं निकल पायी ,

और फिर वो बिलकुल शांत हो गयी मानो उसने हार मान ली हो ।।।

इसलिए उस आदमी ने निश्चय किया कि वो उस तितली की मदद करेगा।।।

उसने एक कैंची उठायी और कोकून के द्वार को इतना बड़ा कर दिया की वो तितली आसानी से बाहर निकल सके,,

और यही हुआ
तितली बिना किसी और संघर्ष के आसानी से बाहर निकल आई,

पर उसका शरीर सूजा हुआ था,
और पंख सूखे हुए थे.

वो आदमी तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक़्त अपने पंख फैला कर उड़ने लगेगी,

पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

इसके उलट बेचारी तितली कभी उड़ ही नहीं पाई और उसे अपनी बाकी की ज़िन्दगी इधर-उधर घिसटते हुए बीतानी पड़ी.

वो आदमी अपनी दया और जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाया की दरअसल कोकून से निकलने की प्रक्रिया को प्रकृति ने इतना कठिन इसलिए बनाया है

ताकि ऐसा करने से तितली के शरीर में मौजूद तरल उसके पंखों में पहुच सके और  वो छेद से बाहर निकलते ही उड़ सके,,

वास्तव में कभी-कभी हमारे जीवन में संघर्ष ही वो चीज होती

जिसकी हमें सचमुच आवश्यकता होती है.

यदि हम बिना किसी संघर्ष के सब कुछ पाने लगे तो हम भी एक अपंग के सामान हो जायेंगे.

बिना परिश्रम और संघर्ष के हम कभी उतने मजबूत नहीं बन सकते जितना हमारी क्षमता है.

इसलिए जीवन में आने वाले कठिन पलों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिये

वो आपको कुछ ऐसा सीखा जायंगे जो आपकी ज़िन्दगी की उड़ान को सम्भव बना पायेंगे ।।।