Labels

Saturday, April 11, 2020

अपनी जिम्मेदारियां


लोग प्रशंसा करते हैं या 

निंदा इसकी चिंता छोड़ दो,


सिर्फ इतना सोचो कि 

आपने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी 

ईमानदारी से पूरा किया या नहीं,,



..................................................................

कृपया मेरे ब्लॉग को लाइक करें शेयर करें और सुझाव   कमेंट करें ।।।।

Please like comment and share my blog...

If you have any suggestions then plz suggest me...

🅱️ www.bestvichar.com

खुद को खुद से मिलने दो

❛ख़ुद में रह कर वक़्त बिताओ तो अच्छा है,
ख़ुद का परिचय ख़ुद से कराओ तो अच्छा है..

इस दुनिया की भीड़ में चलने से तो बेहतर,
ख़ुद के साथ में घूमने जाओ तो अच्छा है..

अपने घर के रोशन दीपक देख लिए अब,
ख़ुद के अन्दर दीप जलाओ तो अच्छा है..

तेरी, मेरी इसकी उसकी छोडो भी अब,
ख़ुद से ख़ुद की शक्ल मिलाओ तो अच्छा है..

बदन को महकाने में सारी उम्र काट ली,
रूह को अब अपनी महकाओ तो अच्छा है..

दुनिया भर में घूम लिए हो जी भर के अब,
वापस ख़ुद में लौट के आओ तो अच्छा है..

तन्हाई में खामोशी के साथ बैठ कर,
ख़ुद को ख़ुद की ग़ज़ल सुनाओ तो अच्छा है..❜

#अनमोल सुविचार


..................................................................

कृपया मेरे ब्लॉग को लाइक करें शेयर करें और सुझाव   कमेंट करें ।।।।
Please like comment and share my blog...

If you have any suggestions then plz suggest me...

🅱️ www.bestvichar.com

Friday, April 10, 2020

जिन्दगी

छोड़ दो मिलाना युं हर किसी से हाथ,

कहीं जिन्दगी हि ना छोड़ दें
जिन्दगी भर का साथ,, 


Please keep safe distance

Thursday, April 9, 2020

कोराना मे जिन्दगी की सीख

कोरोना ने इंसान को रोटी की अहमियत सीखा दी,
बेहिसाब फेंकने वाले अब हिसाब से खाने लगे !!

***************************************

कहीं भीड़ में खो गये थे हम,
एक वायरस हमें घर लौटा लाया !!

***************************************


अब तक सभी यही सोचते थे कि, 
पुलिस चौराहों पर कमाई के लिये खड़ी होती है ,

पुलिस तो आज भी  वहीं खड़ी है
जबकि सारे चौराहें सुनसान हो चुके हैं !!

***************************************

शहर की औकात बस इतनी सी निकली,
जब बात बिगड़ी तो गाँव याद आया !!

***************************************

अंत में यही कि.... 
बात बस सीधी सी है,
आप कुदरत का ख्याल रखोगे,
तो कुदरत आपका ख्याल रखेगी !!

***************************************

Monday, March 30, 2020

घर पर रहो (Stay at home 🏡 )

वक्त नाजुक है ,
संभल कर रहिये ,
ये युद्ध थोड़ा अलग है ,
अलग थलग रहकर लड़िये।

दुश्मन इतना सूक्ष्म है ,
जो दिखाई भी नहीं देता ,
हराने का अचूक अस्त्र ,
हर जगह साफ़ सफाई रखिये।

संकट भारी है ,
लेकिन गुजर जायेगा ,
संयम और धैर्य से ही ,
इस दुश्मन को हराया जायेगा।

खुद बचेंगे ,
दूसरे खुदबखुद बचेंगे ,
इस लड़ाई में अब ,
यत्र सर्वत्र सबका सहयोग चाहिये।
🙏🏻🌷घर मे ही रहे🌷🙏🏻