Labels

Monday, April 24, 2023

अपने ही कर्म

एक दिन तुम्हारे ही 
कर्म तुमसे मिलने,

आएंगे बस उस दिन
तुम हैरान ना होना,,,


Saturday, April 22, 2023

जाने की तैयारी

कमरे में बिखरा सन्नाटा 
चंद किताबें , कुछ सपने 

देखो जीवन बीत रहा है 
जीने की तैयारी में !! 😌

#social_media


Wednesday, April 19, 2023

अच्छा वक्त

अच्छा वक़्त सिर्फ 
उसी का होता है,

जो कभी किसी का 
बुरा नहीं सोचते,,,


Friday, April 14, 2023

नादानी और तजुर्बे में बँटवारा

आहिस्ता आहिस्ता
बढ़ रही है 
चेहरे की लकीरें,

शायद 
नादानी और तजुर्बे 
में बँटवारा हो रहा है,,,


Tuesday, April 11, 2023

मुस्कुराते हुए चेहरों वाली उदास पीढ़ी

संघर्षों से डरे हुए 
अकेलेपन की सीढ़ी है हम,


मुस्कुराते हुए चेहरों वाली 
उदास पीढ़ी है हम,,

Saturday, April 8, 2023

ज़िन्दगी एक सफर

ज़िन्दगी के इस लंबे सफ़र में,

हर किसी को जवाब देने या 
प्रतिक्रिया व्यक्त करना 
जरुरी नहीं है ,,,


Friday, April 7, 2023

सोच और संस्कार

सोच भले‌ नयी रखो,

लेकिन 

संस्कार पुराने ही अच्छे है,,


Thursday, April 6, 2023

आशिक़

जरुरी नहीं होता है कि

पीछे पड़ने वाला

हर शख्स 

आशिक़ ही हो,,,


Wednesday, April 5, 2023

आग की औकात


उबलता पानी भी 
सोचता होगा 

अगर बर्तन नही होता तो 
आग को औकात बताता,,,



ना उम्मीद


कमाल 
वही लोग करते हैं 

जो 
किसी और से 
उम्मीद नहीं करते हैं,,,

वक्त ही तो‌ है

कोई चाहिए जो 
हाथ थाम कर कहे 

वक्त ही तो है 
आज बुरा है 
कल बेहतरीन होगा